Govind Nagar विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में हुई हार के बाद Congress में अंदरखाने चल रही रार भी सामने आ गई है। उपचुनाव में प्रत्याशी रहीं करिश्मा ठाकुर ने Former MLA Ajay Kapoor पर भाजपा को जिताने और उन्हें हरवाने का आरोप लगाकर मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को E-Mail से जानकारी देने के बाद बुधवार को उनसे मुलाकात की।
प्रियंका ने दोषी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। करिश्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी शिकायती पत्र सौंपा जिसमें आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने Former Union Minister Sriprakash Jaiswal को भी चुनाव हरवाया था। पूर्व विधायक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दीपावली का त्योहार खत्म होते ही करिश्मा अपने पिता राजेश सिंह के साथ मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गईं।
उनके साथ पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी भी थे जो श्रीप्रकाश जायसवाल के करीबी माने जाते हैं। मामला इतने पर ही खत्म नहीं हुआ। बुधवार को वह प्रियंका वाड्रा से मिलने गईं। करिश्मा ने बताया कि चुनाव की पूरी Report उन्होंने पहले ही राष्ट्रीय महासचिव को E-Mail कर दी थी। बुधवार को मुलाकात में राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि Party के भीतर रहकर विरोध करने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी।