पूर्व राजद नेता और लालू यादव के साथ राजनीतिक सफर में लंबे समय तक साथ रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का अभी से थोड़ी देर पहले Delhi के AIIMS में निधन हो गया है।
इनके निधन पर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। झारखंड प्रदेश राजद और कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इधर, लालू यादव ने भी Tweet कर शोक संवदेना जताई है।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने Tweet कर कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
कुछ दिन पूर्व रघुवंश प्रसाद सिंह ने पत्र लिखकर राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स में भर्ती होने के दौरान ही पत्र लिखकर राजद छोड़ने की बात कही थी।
उसके बाद लालू यादव ने भी पत्र लिखकर कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं। आप जल्द स्वस्थ होंगे। हम जल्द ही मिल बैठकर बात करेंगे। राजद परिवार आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर संवेदना जताई है। कहा है कि समाजवादी नेता और पूर्व सांसद श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का दुःखद समाचार मिला।
मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। साथ ही उनके परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।