America मे भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ,पढ़े खास खबर

अंतराष्ट्रीय

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बुधवार को जो बाइडन America के 46वें राष्ट्रपति बन गए। देश के प्रधान न्यायाधीश जॉन राब‌र्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। बाइडन ने अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली।

78 वर्षीय बाइडन America के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति हैं। बाइडन से पहले पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति चुनी गई भारतीय मूल की 56 वर्षीय कमला हैरिस को Supreme Court की न्यायाधीश सोनिया सोटोमायोर ने शपथ दिलाई। वह America की 49वीं उपराष्ट्रपति और पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं।

हैरिस का शपथ ग्रहण इस लिहाज से ऐतिहासिक रहा कि उन्हें शपथ दिलाने वाली सोटोमायोर पहली लैटिन अमेरिकी न्यायाधीश हैं। सोटोमायोर का चयन हैरिस ने किया था।

दोनों ने साथ में वकालत की है। शपथ ग्रहण से पहले ही Donald Trump व्हाइट हाउस छोड़कर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सभी परंपराएं निभाई।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश व उनकी पत्नी लारा बुश, बराक ओबामा व उनकी पत्नी मिशेल ओबामा, बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन नेता मैककार्थी, मैक्कोनल और निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस मौजूद रहे।

ट्रंप समारोह में शरीक नहीं हुए और इस तरह वह 1869 में एंड्रू जानसन के बाद अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए जो अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *