बिल गेट्स, बराक ओबामा समेत america के कई बड़े लोगों के Twitter Account हैक

 

America के कई बड़े लोगों के Twitter Account  हैक कर लिए गए। बुधवार को हैकरों ने जिनके Twitter Account को हैक किया, उनमें Microsoft के सह संस्थापक बिल गेट्स, टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क, अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, America के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू, वॉरेन बफेट, एप्पल, उबर समेत अन्य के Twitter Account को हैक किया गया है।

Twitter Handle हैक करने के बाद इसपर एक खास तरह के मेसेज पोस्ट किए गए। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी Twitter Handle हैक कर लिया गया। संदेशों से स्पष्ट है कि क्रिप्टोकरंसी स्कैम के उद्देश्य से ऐसा किया गया। ये मेसेज थोड़ी देर बाद Delete भी कर दिए गए।

हैक करने वाले ने मेसेज में एक लिंक डाला जिसपर बिट कॉइन का लेनदेने किया जा सकता है। पोस्ट किया गया, ‘आप हमको 5000 बिट कॉइन देने वाले हैं।’ जानकारी के बाद वेबसाइट के डोमेन को कैंसल कर दिया गया।

ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफबेजोस और बिल गेट्स के Twitter Handle हैक करके भी इसी तरह के पोस्ट किए गए।

एपल के Account से लिखा गया है कि हम अपने लोगों को कुछ देना चाहते हैं। उम्मीद है कि आप भी सपॉर्ट करेंगे। आप जितने भी बिटकॉइन भेजेंगे, उन्हें डबल करके लौटाया जाएगा।

यह केवल 30 मिनट के लिए है। एलन मस्क की प्रोफाइल से लिखा गया है कि Covid 19 की वजह से मैं लोगों को बिट कॉइन डबल करके दे रहा हूं। यह सब सुरक्षित है।

थोड़ी देर ही में इस तरह के Tweet कई कंपनियों के हैंडल से भी होने लगे। एपल, ऊबर और कई और कंपनियों के Account से भी बिटकॉइन स्कैम की कोशिश की गई।

इस घटना के बाद Twitter पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किस कमी की वजह से इतने बड़े नामों के भी Twitter Handle हैक हो गए? इसका मतलब Twitter में कोई ऐसा लूपहोल है जिसके चलते किसी की भी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं है।

इस घटना के बाद Twitter ने कहा कि हमको Twitter Account हाईजैक होने की जानकारी है। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही इसको दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

हम जल्द ही सबको अपडेट देंगे। Twitter ने कहा कि हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं, जिसके चलते यूजर अपने Twitter Account से Tweet नहीं कर पा रहे होंगे और न ही Password रिसेट कर पा रहे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *