Advertisement

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

देश
Advertisement

छत्तीसगढ़ के ओडिशा से लगे सीमावर्ती इलाके में सक्रिय मैनपुर-नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के नक्सलियों पर कारवाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक लाख स्र्पये के इनामी खुंखार नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए नक्सली का नाम मुइवा उर्फ गगन्ना बताया गया है तो एरिया कमेटी में कमांडर के ओहदे पर काम कर रहा था। इसके साथ ही 600 जवानों की टुकड़ील ऑपरेशन मानसून के तहत जंगलों में उतरी है। नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने गुस्र्वार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

Advertisement

डीआईजी पी. सुंदरराज ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान चलाकर 8 लाख के इनामी एक खूंखार नक्सली लीडर मुइवा उर्फ गगन्ना को गिराफ्तार किया है और इससे पहले 8 लाख की इनामी नक्सली सीमा को एनकाउंटर में मार गिराया था। डीआईजी ने आगे बताया कि नक्सलियों के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।

नक्सलियों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम देने के बाद आज दंतेवाड़ा से 600 पुलिस जवान जंगलों में ऑपरेशन मानसून के तहत रवाना हुए हैं। यह जवान बस्तर और राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएंगे। जवानों की टुकड़ी जंगलों में भीतर तक जाकर नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट करेगी। इस ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *