भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ नड्डा आज करेंगे बैठक, 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर मंथन

राजनीति

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

BJP इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए Loksabha चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में Congress, झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मुख्य चुनौती हैं।

वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने Government  बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों की बड़ी सफलता के बाद पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए हर बूथ तक अपने संगठन को मजबूत करने जा रही है। उसकी नजर तेलंगाना और ओडिशा पर भी है।

इन राज्यों में चुनावों में भले ही चार से पांच साल हों, लेकिन पार्टी को वहां बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं। सदस्यता अभियान व संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री Amit Shah ने रविवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा व तेलंगाना के कोर ग्रुप संग बैठकें की है।

तीनों राज्यों की अलग-अलग बैठकों में संगठन के विस्तार के साथ भावी रणनीति को लिए केंद्र ने दिशा-निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन तीनों ही राज्यों में अगले विधानसभा चुनावों में Government बनाने के लक्ष्य को लेकर तैयारी करने जा रही है, जिसकी शुरुआत संगठन मजबूती व हर बूथ पर पार्टी के सदस्यों की मौजूदगी से होगी। BJP का मानना है कि पश्चिम बंगाल में जनता BJP को विकल्प के रूप में स्वीकार करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *