राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में लोकार्पण करने पहुंचे डॉ. यज्ञदत्त शर्मा

सदस्य विधान परिषद Dr. Yagyadatta Sharma  ने कहा कि अध्यापकों के अंदर नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए, जिससे शिक्षार्थी उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हों। शिक्षकों को सतत अध्ययनरत रहने की जरूरत है। साथ ही उन्हें अपने विषय का अद्यतन ज्ञान भी होना चाहिए।

शिक्षक विधायक Dr. Yagyadatta Sharma  ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान वह अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाएगा।

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने केपी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रबंध समिति का गठन किया। समिति तत्काल प्रभाव से प्रभावी भी हो गई है। चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं डॉ. सुधा प्रकाश को उपाध्यक्ष प्रशासन, एसडी कौटिल्य को मंत्री, प्रदीप सिन्हा को सहायक मंत्री, अरुण कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष वित्त बनाया गया है। इसी प्रकार रतन कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, मुरली मनोहर सिन्हा, राज बहादुर श्रीवास्तव, संतोष कुमार निगम सदस्य बनाए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *