अमित शाह ने आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाओं की कि शुरुआत

Central Minister Amit Shah ने शनिवार को कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने और उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि PM Narendra Modi ने विकास की कई योजनाओं के जरिये आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाया है और वह भाई की तरह उनके पीछे दृढ़ता से खड़े हैं।

राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए Amit Shah ने कहा, ‘स्वतंत्रता के बाद 70 साल में कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। इस पार्टी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। जब भी भाजपा सत्ता में आई तो उसने आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।’

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी PM थे तभी केंद्रीय आदिवासी मामलों का मंत्रालय अस्तित्व में आया था। मोदी सरकार में भी मुफ्त आवास, रसोई गैस आपूर्ति, बिजली कनेक्शन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा आदिवासियों को ही हुआ है। जबकि कांग्रेस ने आदिवासियों को अंधकार, निरक्षरता और गरीबी के सिवाय कुछ नहीं दिया।

Amit Shah ने कांग्रेस के उस दावे पर भी कड़ा प्रहार किया जिसमें उसने कहा था कि एक खास वर्ग के लोगों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘भारत के संसाधनों पर अगर किसी का पहला हक है तो वे आदिवासी और देश की गरीब जनता है।’ इस मौके पर बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने वन एवं पर्यावरण के संरक्षण में आदिवासियों के योगदान की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *