लखनऊः पुलिस की गोली का शिकार हुए एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर स्वर्गीय विवेक तिवारी की पिनी कल्पना तिवारी ने शुक्रवार को नगर निगम में विशेष कार्याधिकारी के पद पर ज्वॉनिंग दे दी। उन्हें गुरूवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आवास पर जाकर नियुक्ति पत्र दिया गया। पहले दिन वो जॉइनिंग के बाद वापस चली आई लेकिन दूसरे दिन वे नियमित रूप से कार्यभार संभालेंगी।
कल्पना तिवारी को ओएसडी पद पर नियुक्ति देने के लिए शासन ने विशेष तौर पर पद सृजित किया। नगर निगम सेवा में ओएसडी का पद नहीं है। यह नवसृजित ओएसडी का पद भी कल्पना तिवारी को नौकरी पूरी होने के बाद स्वतः समाप्त हो जाएगा। उसको नियुक्त आदेश में साफ भी कर दिया गया है।