देखा कुछ ऐसा, महिला हो गई दंग

उत्तर प्रदेश

यू.पी के फतेहपुर जिले में एक चौकाने वाली घटना घटी, जहां करवा चौथ का व्रत की पूजा कर पति पत्नी सो गए। रात 11 बजे के बाद पत्नी की अचानक आंख खुली तो उसका पूरा जीवन उजड़ गया। दोनों लोग पूजा कर खा पीकर खुशी-खुशी सो गए, लेकिन जब पत्नी की नींद खुली तब उसने अपने पति को फंदे पर झूलते हुए देखा। किशनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर भसरौल निवासी कृष्ण कुमार का बेटा उदय कुमार  मुंबई में मिठाई कारीगर था। थानाक्षेत्र के जालंधर गांव की संगीता के साथ इसी जून माह में उसकी शादी हुई थी। दंपति रात को करवाचौथ पूजन के बाद कमरे में सोए थे। रात लगभग 11 बजे संगीता की नींद खुली। नींद खुलते ही संगीता ने जो देखा उसके होश उड़ गए। उसने पति को धन्नी से साड़ी के फंदे में लटके देखा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे।नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।एसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि उदय को ग्रामीण जिद्दी किस्म का बता रहे हैं। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ होगा, तभी फांसी लगा ली। नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *