जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म आरोपी ने की हत्या

बिहार

बिहार के पूर्वी चम्पारण में दिव्यांग महिला से पहले दुष्कर्म करने और इसके आठ माह बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी पीड़िता के परिजनों ने रघुनाथपुर थाना में गांव के ही एक मनचले युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगातार मिल रही धमकी और सुरक्षा की गुहार के बाद भी पुलिस बेपरवाह रही। आरोप है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने दिव्यांग युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *