Advertisement

शादी के पहले अनिल ने दिया दीपिका को सुझाव

बॉलीवुड
Advertisement

अनिल कपूर भले ही अपने काम की व्यस्तताओं के कारण रणवीर सिंह-दीपिका की शादी में नहीं पहुंच पाए, परंतु अब उन्होंने एख रोचक बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक टॉक शो में बताया कि जिन दिनों वह रणवीर के साथ फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग कर रहे थे,दीपिका रणवीर से मिलने के लिए सेट पर आती थीं। अनिल ने बताया कि शूटिंग के सिलसिले में जब हम समुद्र में जहाज पर जा रहे थे, तब दीपिका भी वहां मौजूद थीं।

Advertisement

उसी समय मैने उन्हें सलाह दी कि छोड़ना मत इसको। ये लड़का सुपर्ब है। परफेक्ट चॉइस। इससे बढ़िया लड़का तुमको नहीं मिलेगा। तय है कि दीपिका ने अनिल कपूर की सलाह को पूरी गंभीरता से लिया और अमल भी किया। चेट शो में अनिल ने अपने भतीजे और रणवीर सिंह के पक्के दोस्त अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर भी बात की। अनिल ने इशारों-इशारों में बता दिया कि उन्होंने तथा परिवार ने दोनों को रजामंदी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *