Advertisement
फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला हिरानी के साथ 2017 में उनकी फिल्म संजू में काम कर चुकी है। हिरानी ने आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।
Advertisement
फिल्म नर्देशक के वकील आनंद देसाई ने कहा कि हिरानी पर लगाए गए आरोप झूठे, निंदनीय और बदनाम करने वाले है। एक वेबसाइट पर लिखे लेख में महिला ने कहा, हिरानी ने 2018 में मार्च और सितंबर के बीच मेरा कई बार यौन उत्पीड़न किया।हिरानी ने पहली बार 9 अप्रैल, 2018 को अश्लील टिप्पणी की। मेरे होठों को लेकर भी उन्होंने कई मौकों पर टिप्पणी की। इसके बाद अपने घर के ऑफिस में मेरा यौन उत्पीड़न भी किया।