Advertisement

पहली बार राफेल ने भरी आसमान में उड़ान

देश
Advertisement

एयरो इंडिया शो के दौरान बुधवार को भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने राफेल विमान उड़ाया। एयरो इंडिया 2019 में हिस्सा लेने के लिए राफेल के तीन विमान 13 फरवरी को ही बेंगलुरु पहुंचे थे। बता दें कि, एयरो इंडिया शो 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस शो में कुल 57 एयरक्राफ्ट हिस्‍सा लेंगे।

Advertisement

बता दें कि, विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राफेल ने अपनी पहली उड़ान धीमी गति से भरी। साहिल गांधी की उस वक्त मौत हो गयी जब वे 20 फरवरी से शुरू होने वाले ‘एयरो इंडिया 2019’ शो में 9 सूर्य किरण विमान कलाबाजियां दिखाने वाले थे। इसी दौरान दो प्लेन आपस में टकरा गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *