इन दो शहरों में……….एक होंगे आप और कांग्रेस

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच दिल्ली ही नहीं, पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन करने को तैयार हो गई है। इस बात की जानकारी आप पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल ने दी। यह भी बताया कि दिल्ली गठबंधन की संभावना समाप्त हो गई है। इस बीच, खबर यह भी है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने पंजाब और हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने का ऑफर रखा था, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इससे भी इन्कार कर दिया है।

आम आदमी पार्टी चाहती थी कि दिल्ली में वह 5, पंजाब में 3 और हरियाणा में 2 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। इससे पहले आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिह ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व कद्दावर नेता शरद पवार से मुलाकात की थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह मुलाकात गठबंधन को लेकर हुई थी केजरीवाल में एक ट्वीट कर साफ कर दिया कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। और हमारी उनसे कोई बात नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सिंह ने पवार से गठबंधन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करने का अनु्‌रोध किया था।

हालांकि, इस बारे में सिह ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही आप का कोई नेता जवाब देने को तैयार है। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी कुछ बोलती है और कभी कुछ। ऐसे में हमने दिल्ली में अपने सातों प्रत्याशी उतार दिए हैं। हम पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि आज देश में हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि यह चुनाव जिता दो, 50 साल तक देश में चुनाव नहीं होंगे। वहीं, भाजपा के एक अन्य सांसद साक्षी महाराज कहते हैं 2019 का चुनाव मोदी को जिता दो। इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा। आखिर देश में यह सब हो क्या रहा है।

इन भाजपा वालों को जनता के वोट की ताकत का भी अहसास नहीं है। सिह ने कहा कि इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास था कि सभी विपक्षी दल एक होकर चुनाव लड़ें और भाजपा को हराएं। लेकिन, कांग्रेस की स्थिति साफ नहीं है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *