कांग्रेस ने जारी की दिग्गज उम्मीदवारों की लिस्ट

मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर नाम घोषित किए। सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कमलनाथ इस सीट से 10 बार जीत चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह को सीधी सीट उतारा गया है। पिछला लोकसभा चुनाव अजय सतना से करीबी लड़ाई में भाजपा के गणेश सिंह से हार गए थे।

मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव खंडवा से चुनाव लड़ेगे। यूपीए सरकार में राज्यमंत्री रहे अरुण यादपल खंडवा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के पुत्र हैं। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के खिलाफ जबलपुर से टिकट दिया गया है। तन्खा 2014 में भी यहीं से लड़े थे लेकिन दो लाख से ज्यादा वोटों के हार गए थे। देवास सीट से कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया मैदान में होंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को रीवा से उम्मीदवार बनाय गया है।

जबकि सतना सीट से पूर्व मेयर राजाराम तिवारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सागर से प्रभांशु सिंह ठाकुर, मंडला से कमल मारावी, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय और खरगोन से डॉ. गोविंद मुजालदा मैदान में होंगे। कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में 21 सीटों पर नामों का ऐलान कर चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थी। इनमें एक कमलनाथ छिंदवाड़ा से और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *