इस पार्टी के शासन में डरे-डरे हैं मुस्लिम

बसपा सुप्रीम और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा की अब चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी भाजपा को नहीं बचा पाएगी। भाजपा के शासन में मुस्लिम डरे-डरे रहे हैं। वह शहर के भिटौरा बाईपास सब्जी मंडी परिसर में चुनावी  जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।

बसपा सुप्रीम मायावती ने कहा कि जनसैलाब देखकर लग रहा है। कि अब ‘नमो’की छुट्टी होने वाली है। भाजपा ने  केवल धन्नासेंठो को और धनवान बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय शासन किया है। न गरीबी दूर हुई और न ही बेरोजगारी

किसान भी तरह-तरह की समस्या से दुखी है। यही वजह है। कि फतेहपुर के लोग पलायन कर दूसरे महानगरों में रोजी-रोटी तलाशते है। कांग्रेस की हुकूमत में भला न होने पर जनता ने भाजपा को मौका दिया। लेकिन भाजपा तो कांग्रेस से भी ज्यादा बेकार निकली।

भाजपा पूंजीवादी सोच की पार्टी है। सरकारी पदों में आरक्षण का कोटा अधूरा है। यूपी सरकार में तो काफी पद खाली हैं। केंद्र तो सब कुछ प्राइवेट लोगों को सौंप रही है। वहां तो आरक्षण की बात करना ही बेकार है। भाजपा के शासन में मुस्लिम डरे-डरे रह रहें है। भ्रष्टाचार बढ़ा रक्षा सौदे भी इससे अछूते नहीं हैं। देश की सामा दाम-दंड-भेद सब अपनाया जा रहा है। भाजपा का गरीबों को 15 लाख खाते में देने का जुमला मजाक बन कर रह गया। सबका साथ सबका विकास भी जुमलेबाजी ही साबित हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *