फैनी तूफान के कारण टला पीएम मोदी का इतना बड़ा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में 5 मई को होने वाली चुनावी रैली को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में शुक्रवार सुबह आने वाले वाले चक्रवाती फानी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली 6 मई को होगी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को भी चक्रवात के कारण टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बहरहाल, आदित्यनाथ शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।चक्रवाती तूफान फैनी को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान के चलते रांची में भी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोल्हान और संताल में भारी बारिश के आसार है।

इसे देखते हुए रांची समेत पूरे राज्य में स्कूलों को तीन और चार मई को बंद करने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं रांची एयरपोर्ट का हाई अलर्ट किया गया है। रांची एयरपोर्ट को तीन मई से लेकर पांच मई तक 24 घंटे तक विमानों के परिचालन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

रेल मंत्रालय ने तूफान को देखते हुए अब तक झारखंड से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस समेत 223 रेलगाड़ियों को 4 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं। प्रभावित ट्रेनों के टिकट रद्द करने पर यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *