Advertisement

जहाज समेत 5 भारतीय नाविक का हुआ अपहरण, विदेश मंत्री ने दिया रिहाई का भरोसा

अंतराष्ट्रीय
Advertisement

नाइजीरिया के बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों का अपहरण कर लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने मंगलवार को नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत पांच भारतीय नाविकों के खबर की पुष्‍टि की और उनकी रिहाई का आश्‍वासन दिया हैI

Advertisement

ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण की खबर देखी। इस मामले पर गौर करने व नाइजीरिया की सरकार से बात कर इनकी रिहाई के लिए मैं भारतीय उच्‍चायुक्‍त से बात कर रही हूं।‘ साथ ही उन्‍होंने नाइजीरिया में भारतीय दूत अभय को मामले पर गौर करने व रिपोर्ट भेजने को कहा है।

नाइजीरिया में बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों के अपहरण को 16 दिन हो गए हैं। अपहृत लोगों के परिजनों का दावा है कि उन्हें अपने परिवारवालों के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

अपहृत नाविकों में एक हरियाणा के अंकित हैं जिनके चाचा भूपेंद्र गुलिया का कहना है कि वह जहाज के मालिक, कंपनी, एजेंट और विदेश मंत्रालय तक जा चुके हैं लेकिन वहां से उन्हें अपने भतीजे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *