दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

नई दिल्ली

Delhi से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 13 September से प्रयागराज जाने के लिए दूरंतो की जगह अब Humsafar Express Train चलेगी। इस प्रत्येक 20 कोच वाली Train में करीब 1440 यात्री अधिक सफर कर सकेंगे। प्रत्येक कोच में 70 से अधिक सीटें बढ़ेगी।

Humsafar Express में यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होगा क्योंकि इसकी सीटें ज्यादा गद्देदार हैं। आधुनिक शौचालय लैपटॉप व मोबाइल चार्जर सॉकेट की संख्या दूरंतो से अधिक होगी। इसका Interior पुरानी Train से अधिक आकर्षक है। नए रैक होने से यह साफ भी दिखता है। इसके अलावा Humsafar में यात्रियों को अगले Station की सूचना देने के लिए एलईडी स्क्रीन, एलईडी लाइटें, बड़े पंखे व परदे आदि भी लगे हुए हैं।

यह Train नई दिल्ली-प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच चलती है। अभी चल रही दूरंतो में हर तरह के कोच हैं। एसी 3टीयर, 2टीयर, Sleeper आदि। यह हफ्ते में 3 दिन चलती है। Humsafar पूरी तरह AC होगी और हफ्ते में 4 दिन चलेगी। अभी तक नई Train में 3 टीयर का किराया व समय पुराना ही रखा गया है। नई Train के Number भी वही पुराने 12275 और 12276 होंगे।

रेलवे अधिकारियों की बैठक में यह निकलकर आया कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। ऐसे में यहां पहले से बड़े कोच जो पूर्व से अधिक संख्या में यात्री ले जा सकें चलाए जाने चाहिए। वहीं, व्यस्त समय में लगातार यह देखा गया कि Waiting List सौ से भी अधिक होती है।

इससे अधिकारियों ने यहां Humsafar के नए रैक चलाने का निर्णय लिया।रेलयात्रियों की भीड़ कम करने और एक बार में अधिक संख्या में यात्रियों को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। नए रैक पहले से अधिक आरामदायक व पूरी तरह AC होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *