योग दिवस पर इस बार इस चटाई पर योगासन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली

इस बार झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों के साथ PM Narendra Modi खादी की चटाई पर योगासन करेंगे। इसके लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग को योग चटाई का Oder मिला है। आयुष मंत्रालय ने 21 June को आयोजित होने वाले योग दिवस के लिए विशेष तौर पर खादी ग्रामोद्योग को 6000 योग चटाई का Oder दिया है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा KVI को प्रति चटाई 320 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

पूरा Oder एक करोड़ 92 लाख रुपये का है। इस विशेष योग चटाई को KVI द्वारा Uttar Pradesh, Uttarakhand व Haryana की 17 खादी की संस्थाओं में तैयार कराया जा रहा है। जिसकी आपूर्ति 12 June तक Ayush मंत्रालय को की जानी है। खादी व योग को लेकर PM Narendra Modi का खास प्रेम जगजाहिर है। वह अपने भाषणों व मन की बात में भी आम लोगों को इनसे जुड़ने का आह्वान करते रहे हैं। रांची में PM Modi के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद रहेंगे।

Ayush मंत्रालय ने योग महोत्सव के लिए विशेष तौर पर दो आकार में चटाई तैयार करने को कहा गया है। योग दिवस के लिए विभिन्न मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम और सिविक एजेंसियों द्वारा भी Oder मिलते हैं। New Delhi नगर पालिका परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार योग दिवस पर खादी की चटाई के उपयोग पर गंभीरतापूर्वक विचार हो रहा है। एक-दो दिन में इसका फैसला हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *