Advertisement

झमाझम बारिश के साथ लोगों ने ली राहत की सांस

हरदोई
Advertisement

दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई, इसके साथ ही तेज हवाएं चली। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया। व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कें और गलियां बरसात के पानी से लबालब दिखाई दी, जिसने नगर पालिका प्रशासन की ओर से कराई जा रही नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी।

Advertisement

सुबह से उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को पसीना छूटता रहा। उमस के चलते लोगों के घरों में लगे पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे थे। दोपहर में आसमान में Cloud छाने के साथ मौसम सुहाना हो गया। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। शहर में PWD कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड, महाराज सिंह पार्क, कचहरी परिसर, नुमाइश चौराहा, सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा के निकट नाले बारिश के चलते उफना गए और नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया।

नालियां भी उफनाने लगी। कई घरों के अंदर नालियों का गंदा पानी भर गया। मौसम वेधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 6 KM की रफ्तार से हवाएं चली। 22 MM बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिजली से उपकरण फुंके, दीवार गिरी : शहर कोतवाली क्षेत्र के खंजनपुरवा में बारिश के साथ बिजली गिरने से कई उपकरण फुंक गए। वहीं मुहल्ला निवासी शाहनाज की दीवार ढह गई। दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई घटना नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *