उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी से निजात नहीं, मानसून हो गया है विलंबित

लखनऊ

Uttar Pradesh के साथ ही इसकी सीमा से सटे Delhi व Haryana को अभी कुछ दिन भीषण व चिलचिलाती गर्मी ने निजात नहीं मिलेगी। गर्मी तथा उमस से बेहाल लोगों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है। यहां पर मानसून करीब एक हफ्ता तक विलंबित हो गया है।

Uttar Pradesh में पिछले एक दशक से ऐसा पहली बार हो रहा है कि मानसून एक हफ्ता से 10 दिन विलंबित हो रहा है। करोड़ों लोगों का इंतजार बढ़ गया है। Uttar Pradesh में इस बार मानसून के पहुंचने में देरी है।

30 जून के आसपास Bengal की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे हवा के रुख में बदलाव होगा। इससे Bengal की खाड़ी से नमी भरी हवाएं Uttar Pradesh की तरफ आएंगी। इसके चलते 2-3 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है।

Uttar Pradesh में मौसम किसी तरह की नरमी बरतने के लिए तैयार नहीं है। आसमान से आग बरस रही है। जून के अंतिम सप्ताह में मौसम के ये तेवर लोगों पर भारी साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बादल रूठे हैं। इनके 1 जुलाई से पहले आने के आसार नहीं हैं।

तापमान लगातार चढ़ रहा है। कल केवल राजधानी ही नहीं, प्रयागराज में भी तापमान सामान्य से 8 डिग्री और बांदा में 7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, सुलतानपुर और Varanasi में तापमान सामान्य के मुकाबले 6 डिग्री अधिक रहा। Uttar Pradesh में आमतौर पर मानसून के दौरान 1 से 7 जुलाई के बीच जमकर बरसात होती है। ऐसे में इस बार 10 जुलाई के बाद झमाझम बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *