डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Deputy CM  Keshav Prashad Maurya ने प्रयागराज पहुंचने पर Circuit House में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। चित्रकूट से हेलीकॉप्टर से Police Line पहुंचने पर Deputy CM  का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। Circuit House में अधिकारियों के साथ जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही अफसरों को जरूरी निर्देश भी दिया।

इसके बाद विश्वविद्यालय मंडल द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे Deputy CM ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं और सरकार बिना भेदभाव के विकास करती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जो पार्टी को इतना भारी बहुमत मिला है।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने तथा संचालन मंडल अध्यक्ष भानु प्रसाद तिवारी ने किया। इसमें पूर्व विधायक दीपक पटेल, पवन श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, अमित, बबलू केशरवानी आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नेता सुबोध सिंह ने डिप्टी सीएम से यमुनापार के मुंगारी, गन्ने व जसरा में Toll Tax बंद कराने की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *