20 लाख की विकास योजना पर पड़ी दरार

कानपुर

मकारावटगंज में Sisamau नाले की नवनिर्मित दीवार में दरार आ गई हैं। Nagar Nigam के इंजिनियरों और ठेकेदार की मिलीभगत से हुए घटिया निर्माण की वजह से तेज बहाव में दीवार गिरने और जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। नगर निगम ने ठेकेदार को नोटिस देकर खानापूरी कर ली है।

मकरावटगंज कोलोनी में ब्लॉक संख्या-40,41 और 9/50 के पास Nagar Nigam अभियंत्रण विभाग ने 20 लाख रुपये की लागत से दो महिने पहले Sisamau  नाले के लिए आरसीसी की दीवार बनवाई। यह कार्य ठेकेदार आनंद शंकर वजपेयी ने किया।

क्षेत्रीय पार्षद सौरभ देव ने बताया कि जोन-4 के अधिशासी अभियंता पुनीत ओझा से कई बार शिकायत की, पर उन्होंने अनसुना कर दिया। पानी के तेज बहाव की वजह से दीवार ढहने की आशंका हैं। ऐसा हुआ तो ब्लॉक नंबर- 40 के करीब 80 घरों, नयापुरवा मलिन बस्ती में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों के प्रभावित होने का खतरा है। मकानों के ढहने और लोगों के बहने की भी आशंका हैं।

अधिशासी अभियंता  Puneet Aojha के अनुसार काम मानक के अनुसार नहीं हुआ हैं। 2 जुलाई को अवर अभिंयता के निरीक्षण में दीवार में दरार होने का पता चला था। इसके बाद ठेकेदारो को नोटिस दिया गया। आरसीसी दीवार गिरने और जान-माल के नुकसान की आशंका है। तीन दिन में नई दीवार नहीं बनाई तो जमानत की राशि जब्द कर फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *