जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हो रहा कुछ ऐसा

J&k से Article 370 हटाने के बाद सुरक्षा के लिहाज से गिरफ्तार या हिरासत में लिए जा रहे लोगों को हरियाणा की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक करीब 400 लोगों को हरियाण की जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी है। इनमें से कुछ लोग शिफ्ट किए जा चुके हैं और कुछ एक या दो दिन के भीतर शिफ्ट हो जाएंगे। J&k की जेलों में बंद कई हाई प्रोफाइल बंदियों को भी हरियाणा की जेलों में शिफ्ट  करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  सुरक्षा कारणों से इनकी शिफ्टिंग की गई है।

Article 370 हटाने के बाद J&k में ‘Public Safety Act‘ के तहत लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  ऐसे कुछ लोग तो J&k की जेल में बंद हैं तो कुछ लोगों को दूसरे राज्यों की जेलों में भेजा गया है।  यह प्रक्रिया पहले से जारी है, लेकिन अब शिफ्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की जेलों में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने DGP जेल के जरिये सभी जेल अधीक्षकों से स्थिति पर निगाह रखने को कहा है।

हरियाणा के झज्जर की जेल में 70, करनाल में 80, यमुनानगर में 50 और फरीदाबाद में 200 कैदियों को शिफ्ट किया जाना है। करनाल जेल में 61 लोग शिफ्ट भी किए जा चुके हैं। जेल मैन्युल में इन बंदियों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि इन कैदियों से यहां की जेलों में पहले से बंद कैदियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। दूसरे बंदियों से भी इन्हें अलग रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *