Advertisement

67 वें जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड
Advertisement

हिंदी सिनेमा के रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर आज 4 सितम्बर को अपना 67वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस मौक़े पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों का कोलाज बनाकर Instagram पर Post किया है।

Advertisement

इस कोलाज के साथ रिद्धिमा ने लिखा है दिल से आपके लिए पापा, सबसे अहम शख़्स के लिए। मैं आपसे प्यार करती हूं। इसके साथ रिद्धिमा ने हैशटैग माय डैडी स्ट्रांगेस्ट भी लिखा है। रिद्धिमा ने यह कोलाज BirthDay की पूर्वसंध्या पर Post किया था।

कालोज में ऋषि कपूर को उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर दिखाया गया है। पहली Photo में नन्हें ऋषि अपने पिता राज कपूर की गोद में बैठे दिख रहे हैं। दूसरी Photo में थोड़ा बड़े हो चुके हैं। तीसरी तस्वीर मेरा नाम जोकर में उनके किरदार की है। पांचवीं Photo ऋषि की डेब्यू फ़िल्म बॉबी के वक़्त की है, जबकि छठी Photo अस्सी के दौर में ऋषि के लुक की है।

ऋषि कपूर इन दिनों America में हैं, जहां वो कैंसर का इलाज करवाने गये थे। ऋषि अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और जल्द भारत लौटना चाहते हैं। ख़बरें आयी थीं कि वो अपना जन्म दिन भारत में ही मना सकते हैं, पर ऐसा हुआ नहीं।

ऋषि के चाहने वाले उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया में दे रहे हैं। ऐसी ही एक शुभकामना पर ऋषि ने ट्वीट किया- बहुत-बहुत शुक्रिया। हालांकि मेरा टाइम भारत के मुक़ाबले साढ़े नौ घंटे पीछे है, मैं आपकी शुभकामनाओं को पूरी प्यार और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *