आज का पंचांग व राशिफल (11.09.2019)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

11 सितंबर 2019, बुधवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
वार बुधवार माह भाद्रपद
तिथि त्रयोदशी-29:08:28 तक पक्ष शुक्ल
करण कौलव-15:55:24 तक, तैतिल-29:08:28 तक नक्षत्र श्रवण-13:59:43 तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:03:48 चंद्रोदय 17:10:00
सूर्यास्त 18:31:38 चंद्रास्त 28:12:59
सूर्य राशि सिंह चंद्र राशि मकर
11 सितंबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं अमृत काल 29:18+ से 21:06+ तक
11 सितंबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 11:52:47 से 12:42:39 तक कालवेला / अर्द्धयाम 06:53:39 से 07:43:30 तक
कुलिक 11:52:47 से 12:42:39 तक यमघण्ट 08:33:22 से 09:23:13 तक
कंटक 16:51:56 से 17:41:47 तक यमगण्ड 07:37:16 से 09:10:45 तक
राहुकाल 12:17:43 से 13:51:12 तक गुलिक काल 10:44:14 से 12:17:43 तक
11 सितंबर 2019 का व्रत और त्यौहार
प्रदोष व्रत, ओणम

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आपको लंबे समय से पोषित सपने और परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है। आप भौतिक सुख प्राप्ति सम्बंधित वस्तुओं की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य आपको संतुष्टि प्रदान करेंगें । बच्चे गर्व और खुशी का स्रोत बनेंगे। आज आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। आप कुछ लोगों के साथ उन बातों को शेयर भी कर सकते हैं। माता-पिता काआशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। साथ ही उनका सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंदिर जाकर माथा टेकें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे। अपनी कल्पना और रचनात्मकता आपको प्रगति में मदद करेगी। आपके द्वारा अपने आप को अद्भुत और अनूठे तरीकों से व्यक्त करना दूसरों को प्रभावित करेगा और आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच पाएंगे। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति का भी प्रबल संकेत है। शेयरों में निवेश के लिए अच्छा समय है। अपने शौक को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है। भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक भी साबित हो सकते हैं। पारिवारिक में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा।वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं। आप दोनों के बीचएक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौलखुशनुमा बन जायेगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे।आपखुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, धन लाभ होंगे।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और वाहवाही भी मिलेगी। जटिल समस्या का समाधान भी पाया जा सकता है। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और एकलों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा आपको एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं।अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आजआपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको वांछित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके लिए अनुभवी व्यक्ति की राय बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे कोई नया खेल खेलने में बिजी रहेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपका साथ देगा। पहले आपके सामने आने वाली कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। यदि आप लेखन, साहित्य, कला, फिल्म, टीवी, विज्ञापन आदि में शामिल हैं। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी। इस संबंध में विदेशी यात्रा भी हो सकती है। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितायेंगे। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे। घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों कोकोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपनी बहन या बुआ को हरे रंग का शोपीस गिफ्ट दें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आध्यात्म की तरफ भीआपका कुछरुझान रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे,उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि का राशिफल:-
आज बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। आज मानसिक तनाव और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी। जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें,सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए स्थिति बनी रहेगी। आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। माँ दुर्गा को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। आज आप दृढ़ निश्चय होकर पूरे लगन से अपने कार्यों को पूरा करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताएं, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी । आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकें। बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा। काम में दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

धनु राशि का राशिफल:-
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध अधूरे है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर राशि का राशिफल:-
आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं । साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदें हो सकते हैं। आप में से कुछ महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते हैं, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि आनंद लेंगे। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपकोपढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि का राशिफल:-
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है।आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे ।जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। कारोबारी को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज- मस्ती में टाईम बीतेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                            सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                                (श्री धाम वृंदावन)
                                          मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *