19 सितंबर 2019
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
वार-गुरुवार
पक्ष-कृष्ण
तिथि-पंचमी 07:26 pm तक फिर षष्ठी तिथि
नक्षत्र-भरणी 08:46am
करण-कौलव
सूर्योदय-  06:07 AM
सूर्यास्त- 06:22 PM
सूर्य राशि- कन्या
चंद्र राशि-मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत– 11:50 AM से 12:39 PM
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 01:46 PM से 03:18 PM

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आप भावनात्मक रूप से अलग महसूस कर सकते हैं और इस से पार पाने के लिए आपको मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा । आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। परिवार में सद्भाव स्थापित रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। निर्यात और आयात से जुड़े लोगों के लिए यात्रा संभव है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। खुद के कामों का निपटारा करेंगे। किसी नए व्यक्ति से परिचित होंगे, उससे आपको जरुरी काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। विदेश दौरे का योग बन रहा है। आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। भगवान शिव को जल चढ़ाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक कार्यों तथा जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी दुःख दूर होंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठ लोगों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकतें हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को अपने पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जंक -फूड खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रुके हुए काम पूरे होंगे और समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सहकर्मींं समूह के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। दुर्घटनाएं हो सकती हैं इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, इससे आपको पैसों की हानि हो सकती है और आपका लगाया हुआ धन फंस भी सकता है। नई बिजनेस की शरुआत करने जा रहे हैं, तो फिलहाल टाल दें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आज जीवनसाथी के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। इस राशि के अविवाहितों के अच्छा रिश्ता आ सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुखों का निवारण होगा।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय हैी आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपके कार्य पूर्ण तो होंगें किन्तु कुछ देरी हो सकती है। दैनिक कार्यों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें । कोई धोखा दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। नए बिजनेस की शुरुआत से पहले बड़ों की सलाह लें। संयम और धैर्य से काम करें, आपके लिए अच्छा रहेगा। माता दुर्गा की पूजा करें, सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अच्छी प्रगति संभव है। आपका ज्ञान बढ़ेगा। शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझानें की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे और अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगीI आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा। आपका जीवनसाथी बहुत प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त हो जाएगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएँ, सारे काम सफल होंगे।

तुला राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर अनिश्चित और जिद्दी हो सकते हैं। आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते है। आज काम की दृष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन ना करें। कोई नया बिजनेस शुरू न करें, समय अनुकूल नहीं है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखेंकिसी से बहस भी हो सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करेंगे और व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है। कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज किसी से ऊँची आवाज में बात न करें, इससे आपको नुकसान सहना पड़ सकता है। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आपके आस-पड़ोस के लोगों में आपकी तारीफ होगी। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए है, उन्हें लाभ मिलने वाला है। सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है। व्यावसायिक संदर्भ में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आएगा। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपने प्रेमी के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, एवायड करें। कारोबार में हानि हो सकती है। छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। आपका वक़्त सबके साथ अच्छा गुजरेगा। जो लोग विदेश जाने का सोच रहे है, उन्हें सफलता मिलने के असार कम हो सकती है| पीपल के पेड़ की पूजा करें, सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में दिन ठीक रहेगा। वित्तीय मामलों में व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक संदर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, वरना किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा। अनाथालय में वस्त्र दान करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन राशि का राशिफल:-
आज कारोबार में बड़ों से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं। आज मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार के कामों और गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज ऑफिस में ज्यादा काम करने के लिए मिल सकता है। समाज में आज आप कोई प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज बड़े बुजुर्ग को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आज भाई की मदद मिल सकती है। मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। जरुरतमंद को आटे या चावल का दान करें, सभी दुखों का निवारण होगा।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                   सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                       (श्री धाम वृंदावन)
                               मो.न. +91-8318715381

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *