सोना और चांदी दोनों में आई गिरावट

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने में 215 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत अब 38,676 रुपये हो गई है। सोने के भाव में यह गिरावट रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखे जाने के कारण आई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है। इसमें भी 215 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, बुधवार को क्रूड ऑयल में गिरावट के कारण रुपये में मजबूती देखी गई है और रुपये में मजबूती से सोने की कीमतें कम हुई हैं।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत अब 47,690 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बुधवार को गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ $ 17.81 per ounce पर कारोबार कर रही थी।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का आकर्षण घटने और भारतीय शेयर बाजार में बजबूती से बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 71.43 पर कारोबार कर रहा था।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *