18 सितम्बर से शनि ग्रह अपनी वक्र गति से मार्गी हो रहे है, इस परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

शनि हो रहे हैं मार्गी जो की अपनी उल्टी चाल से चलने से व्यवसाय और नौकरी में परेशानियां दे रहे थे। मार्गी होने से वह अब धीरे धीरे कार्यों में तेजी आने लगेगी शनि को कर्म फल दाता कहा गया है कहा जाता है जैसा हम कर्म करेंगे वैसा ही हमें फल देंगे। 18 सितम्बर की दोपहर 2: 20 मिनट पर शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से व्यापार में तेजी आएगी, और आम लोगों पर भी इसका शुभ और गहरा प्रभाव पड़ेगा। जिससे सभी राशियों को विशेष लाभ होगा।

*मेष राशि-*

इस राशि के लिए शनि नवें भाव में मार्गी हो रहा है। नवें भाव को धर्म और भाग्य का भाव कहा जाता है। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। सभी कार्य को पूरा करने में जी जान लगा देंगे। इस समय आपको क्षमता से अधिक धन मिल सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

*वृष राशि-*

शनि आपके आठवें भाव में मार्गी हो रहे है। अगर कोई कष्ट है तो मुक्ति मिलेगी। धन लाभ होगा। नौकरी में आ रही समस्या खत्म होगी। कार्य स्थल पर अनुकूलता रहेगी कष्टो से छुटकारा होगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।

*मिथुन राशि-*

शनि आपके सातवें भाव में मार्गी हो रहे है आपके जीवनसाथी के बीच का मनमुटाव खत्म होगा। जीवन साथी की सेहत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।धन लाभ होगा।

*कर्क राशि-*

इस राशि के लिए शनि छठवें भाव में मार्गी हो रहे है। ये भाव रोग और शत्रुओं का होता हैअगर आप किसी रोग से लम्बे समय से ग्रसित हैं या लम्बे समय से आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा रहे हैं तो उनसे आपको मुक्ति मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिए होने वाली यात्रा लाभकारी होगी।

*सिंह राशि-*

शनि सिंह राशि वालों के पांचवे भाव में मार्गी हो रहे है। शिक्षा में लाभ होगा।अगर किसी के साथ लम्बे समय से झगड़ा चल रहा है तो दूर हो सकता है। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। जो संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उन्हें संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। धन कि बचत भी कर पाएगे।

*कन्या राशि-*

कन्या राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होने जा रहे हैं। सुख और माता का भाव कहा जाता है। आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। मां को लेकर अगर आप बहुत दिन से परेशान हैं तो वह समस्या दूर होगी और कोई सम्पत्ति भी ले सकते हैं।

*तुला राशि-*

तुला राशि तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। तीसरे भाव को पराक्रम, छोटे भाई बहनों का भाव कहते है। छोटे भाई बहनों से वाद विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। आपके पैसे अधिक खर्च हो सकते हैं इसलिए सोच समझकर खर्च करें और अनावश्यक खर्च से बचें।

*वृश्चिक राशि-*

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहा है। अगर आपका किसी से झगड़ा चल रहा है तो वह झगड़ा खत्म हो जाएगा। परिवार में सबके साथ रिश्ता मधुर होगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति से लाभ होने कि संभावना है।

*धनु राशि-*

शनि इसी राशि में मार्गी हो रहे है। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। काम काज की दृष्टि से देखा जाय तो उन्नति का योग बनेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

*मकर राशि-*

मकर राशि के लिए शनि बारहवें भाव में मार्गी हो रहे है। शत्रु आपको परेशान कर सकते है। धन खर्च हो सकता है। जिससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विरोधि आप पर हावी रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

*कुंभ राशि-*

कुंभ राशि ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। ग्यारहवें भाव को आय और इच्छापूर्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपकी कोई इच्छा बहुत दिन से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन का सोच रहे तो वह मिल सकता है। मार्गी शनि में स्थान परिवर्तन होगा।

*मीन राशि-*

मीन राशि वाले जातको के लिए शनि दसवें भाव में मार्गी होने जा रहा है। इसे कर्म का भाव कहा जाता है। वक्री शनि के कारण काम का दबाव अधिक था उससे राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों के काम में तेजी रहेंगी। धन लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी रुके हुए कार्य में तेजी आएगी।

   आचार्य मनोज शुक्ल
    धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
    मो.न. +91-8318718858

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *