नेट खत्म होने पर नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानिए क्यों?

Smart City की परिकल्पना को साकार करने के लिए शहर के 86 स्थानों पर नि शुल्क Wi-Fi सेवा दी जाएगी। लोग एक दिन में आधे घंटे तक इसका लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा शहर के 4 प्रमुख स्थानों पर मिलने लगी है। शेष स्थानों पर अक्टूबर माह में शुरुआत हो जाएगी।

Smart City Mission की प्रभारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत शिक्षण संस्थानों, सरकारी दफ्तरों के अलावा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित किया गया है। यहां Wi-Fi System लगाया जा रहा है।

फिलहाल कारगिल पार्क मोतीझील, नगर निगम मुख्यालय, झकरकटी बस स्टेशन और IIT तिराहा पर यह सेवा शुरू कर दी गई है। Smart City Mission में नि शुल्क Wi-Fi की सुविधा देने में 1 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शहर में यह सुविधा देने के लिए टेक मङ्क्षहद्रा कंपनी से करार किया गया है।

केडीए मुख्यालय, नगर निगम के जोन परमट, कृष्णा नगर, म्यूजिकल फाउंटेन किदवई नगर, मोतीझील, जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर और मरियमपुर चौराहा, केस्को मुख्यालय, पोस्ट आफिस नवाबगंज, डीएम आफिस, न्यायालय, बैंक ऑफ इंडिया कानपुर मुख्य ब्रांच जनरलगंज सीबीआई ब्रांच सिविल लाइंस, , राम कृष्णा मिशन लाइब्रेरी, डीएवी कॉलेज, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, डीजी कॉलेज समेत 86 स्थान चिह्नित किए गए हैं।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *