संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र, New York में एक अहम बैठक करने जा रहा है। Prime Minister Narendra Modi 23 सितंबर को New York में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन 2019 में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा हॉल में आयोजित किया जाएगा। PM Modi पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका की वापसी की पृष्ठभूमि में शिखर सम्मेलन में अन्य वैश्विक नेताओं में शामिल होंगे।

Prime Minister Narendra Modi जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर यूएन की इस अहम बैठक में बोलेंगे। इसके अलावा वो संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *