अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना आई सामने, एक की मौत

America में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गुरुवार की रात गोलीबारी हुई है, जिसमें 1 की मौत होई गई है, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

White House के नजदीक की सड़कों पर हुई गोलीबारी में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। NBC वॉशिंगटन ने Police के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना White House से करीब 3 KM दूर स्थित Colombia Heights में हुई।

घटना बृहस्पतिवार की रात 10 बजकर 6 मिनट पर हुई। यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। इस खबर में बताया गया कि Police को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल 6 लोगों का भी पता चला।

Police ने बताया कि 5 घायलों को Hospital ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *