शहर में हुई बरसात ने तोड़ा 11 साल का रिकार्ड, शहर पानी-पानी

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन और शनिवार को भी जब सुबह लोग नींद से जागे तो भीषण बारिश का नजारा दिखाई दिया। शहर में हुई बरसात ने 11 साल का रिकार्ड तोड़ दिया, वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड का भी अहसास शुरू हो गया है। सड़कें व गलियां डूब गईं, वहीं कई मोहल्लों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान नजर आए।

सुबह हुई तेज बारिश के चलते शहर पानी-पानी हो गया। School जाने वाले बच्चों व Office जाने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। CSA के मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा 27 सितंबर को 11 सालों बाद कुल 89.4 MM बारिश दर्ज की गई।

CSA के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने कहा कि शनिवार और रविवार को बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को 160 MM 6 सितंबर को 103 मिमी. और 3 सितंबर को 82 मिमी. रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 98 व न्यूनतम आद्र्रता 97 फीसद मापी गई। हवा की गति 7.5 KM प्रतिघंटा रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *