अंसल ग्रुप का वाइस चेयरमैन दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अंसल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील अंसल के पुत्र प्रणव अंसल को Delhi Airport पर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वो Delhi से London AI 161 लंदन भागने की फिराक में था तभी उसे पकड़ा गया। Lucknow के अंसल टाउनशिप घोटाले में सुशील अंसल सहित तीन अन्य निदेशकों के गिरफ्तारी की कवायद Lucknow Police की ओर से पहले से ही शुरू कर दी गई है।

अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन पुत्र प्रणव अंसल को Delhi Airport पर पकड़ा गया। Lucknow अंसल टाऊनशिप में घोटाले और पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था।

अंसल ग्रुप ने कहीं गरीबों का तो कहीं फौजियों का पैसा हड़पा था।  बताया जा हरा है कि प्रणव अंसल रविवार को Lomdon AI 161 फ्लाइट से भागने की फिराक में था। उसे Lucknow Police द्वारा अपने विरुद्ध जारी लुक आउट सर्कुलर से अंजान था। जिसकी जानकारी प्रणव को नहीं थी।

प्रणव अंसल के विरूद्ध विभूतिखण्ड थाने में 406,420,467,468,471,504,506 की धाराओं में FIR दर्ज है। वहीं इस पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। डिटेन होने की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभूति खंड थाने की टीम को Delhi Airport के लिए रवाना किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *