सतीश मिश्र “अचूक” की कृति “कलियुग के भगवान” का समारोहपूर्वक हुआ विमोचन

कवि एवं पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की पुस्तक “कलियुग के भगवान” का विमोचन पितृ विसर्जन अमावस के दिन समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान कवि व विचार गोष्ठी में कवियों ने समा बांध दिया। रचनाओं पर देर तक तालियां गूंजती रहीं। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह कार्यक्रम सपहा के पंडित जियालाल उत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, संस्कार भारती के सह साहित्य प्रमुख आचार्य देवेंद्र देव, देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू, पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य पति सोनपाल गौतम, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, सेहरामऊ इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल, गन्ना परिषद के चेयरमैन हरदेव सिंह सहित कई अतिथियों ने पुस्तक कलयुग के भगवान का विमोचन किया।

वक्ताओं ने रचनाकार एवं कृति के बारे में विचार व्यक्त किए। कवि विकास आर्य स्वप्न, रवि गुप्ता नील दिनेश वर्मा कनक, लोकेश त्रिवेदी, सचिन तिवारी, संजीव मिश्रा, अमिताभ अगिनहोत्री, आलोक मिश्र, आचार्य देवेंद्र देव, पंडित राम अवतार शर्मा, आचार्य देवेंद्र देव एवं स्वयं रचनाकार सतीश मिश्र ने कविता पाठ किया। प्रदीप मिश्र ने पुस्तक में छपी कविताओं के टाइटिल को समाहित कर रचना सुनाई।

इस अवसर पर समाजसेवी अशोक खंडेलवाल व संदीप खंडेलवाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, थाना अध्यक्ष खीम सिंह जलाल, डॉक्टर सुधाकर पांडे, रामस्नेही वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रामनरेश शर्मा सरल, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पत्रकार शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त आदि वक्ताओं ने विचार रखे। सर्व प्रथम विद्यालय की छात्राओं ने मां वाणी की वंदना और अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा की। उसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेशचंद्र मिश्रा ने पुस्तक का संक्षिप्त परिचय देते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव टी एन त्रिपाठी, गुलरिया चीनी मिल के प्रबंधक गन्ना रविंद्र त्यागी व पांडेय जी, कृषि विभाग के एसडीओ अनिल गौतम, कृभको के पूरनपुर प्रभारी डीसी शुक्ला, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल, दुष्यंत शुक्ला, हाजी लाडले, डॉक्टर सुधाकर पांडे, डॉक्टर सुशांत हलधर, पत्रकर योगेश वर्मा, मुरारी श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, सीपी सक्सेना, नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह, फार्मर मनजीत सिंह, सोनू सिंह, हरगोविंद वाजपेई, गुरमंगद सिंह, कश्मीर सिंह, फ़ार्मेसी कालेज के एमडी अमित मिश्रा, नेत्रपाल सिंह, किसान यूनियन के नेता चैतन्य देव मिश्रा, सिपाही लाल, ध्रुव कुमार मिश्रा, विद्याराम मिश्रा, राकेश मिश्रा, रामनाथ मिश्र, जितेंद सिंह, विपिन मिश्र सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंचे और कलयुग के भगवान की प्रति प्राप्त की। कवि व विचार गोष्ठी में शामिल होने के बाद सभी ने यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व माती देवी मंदिर पर कन्याभोज का आयोजन कराया गया।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना, यूपी सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *