आज मानसूनी सीजन का आखिरी दिन होना चाहिए। प्रत्येक वर्ष भारत में मानसून 1 जून से शुरू होकर 30 September तक खत्म हो जाता है। यह बात और है कि इस बार जाने के समय इंद्रदेव आने का आभास करा रहे हैं। आलम ये है कि आज की बारिश सितंबर माह में होने वाली सर्वाधिक बारिश का 102 साल का Record तोड़ सकती है।

पिछले 6 साल में ये पहला ऐसा मानसूनी सीजन है, जिसमें सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। UP व Bihar  में जंगल-जमीन-अस्पताल से लेकर जेल तक सब जलमग्न हो गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कैदियों को शिफ्ट करने की नौबत आ गई है।

पिछले 6 साल में पहली बार इस मानसूनी सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। चार माह में हुई कुल बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पूरे देश में 29 सितंबर तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 877 मिमी रहता है। इस बार अब तक 956.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 9 फीसद अधिक है। मानसून का मिजाज बता रहा है कि ये आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून ने देर से दस्तक दी थी। शुरूआत में मानसून की रफ्तार काफी धीमी थी। जून में सामान्य से 33 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

इस मानसून सीजन में सबसे बड़ा उलट-फेर दक्षिण भारत में हुआ है। दक्षिण भारत में जुलाई के महीने तक 30 फीसद से कम बारिश हुई थी। इसके बाद अगस्त और सितंबर में यहां हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे सीजन में इस रीजन में सामान्य से 16 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरे भारत में भले ही औसत से ज्यादा बारिश हुई हो, लेकिन केवल उत्तर भारत की बात करें तो यहां अब तक सामान्य से तीन फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सितंबर के महीने का आज अंतिम दिन है और अब भी पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में बारिश का दौर जारी है। सितंबर में पूरे देश में 247.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 48 फीसद ज्यादा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में वर्ष 1901 के बाद सितंबर माह में हुई सर्वाधिक बारिश का ये तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। आज भी इसी तरह बारिश जारी रही तो 1983 में हुई 255.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड टूटना तय है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ अन्य जिलों में भी Orange alert जारी किया गया है। मालूम हो कि 1983 के अलावा सितंबर 1917 में इससे ज्यादा 285.6 मिलीमीटर बारिश Record की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी कम से कम चार-पांच दिन तक तो मानसून अलविदा कहने वाला नहीं है। इसके और लंबा खिंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *