Pakistan को आईना दिखाती कुछ तस्वीरें कश्मीर के श्रीनगर से सामने आई हैं। इनमें राज्य के युवाओं का जोश देखने से ही बनता है। Pakistan जहां भारत में लोगों को भड़काना चाहता है, अफवाहें फैला रहा है, भारत को तोड़ने का काम कर रहा है, वहीं देश के युवाओं की सेना में भर्ती होने की यह तस्वीरें Pakistan के मुंह पर तमाचा जड़ रही हैं।
युवा सेना में भर्ती के लिए भारतीय सेना द्वारा आयोजित की गई, रैली में पहुंच रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा श्रीनगर में भर्ती रैली आयोजित की गई है। इसमें काफी तदाद में युवा पहुंच रहे हैं। Pakistan J&K में युवाओं को भड़का कर हिंसा पैदा करना चाहता है, लेकिन सेना में भर्ती होने के लिए पहुंचे युवा देशभक्ति का जज्बा दिखा रहे हैं।
हाल ही में सेना ने घाटी में एक विशेष भर्ती अभियान चलाने का फैसला किया था। J&K से Article 370 हटने के बाद बदलते हालात को देखते हुए सेना ने यह फैसला लिया था। बताया गया कि इस अभियान के तहत 3000 नौजवानों को उनकी योग्यता के आधार पर सेना में शामिल किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर के पहले सप्ताह में 3 और 4 तारीख को होगी।