हरियाणा में चुनावी रैलिया नहीं करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद AAM AADMI PARTY अब पूरा ध्यान Delhi विधानसभा चुनाव 2020 जीतने पर लगाना चाहती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा की चुनावी रैलियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी पुष्टि शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने की।

बावजूद इसके शुक्रवार शाम को पार्टी की हरियाणा इकाई की ओर से 20 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा हुई है, जिसके शीर्ष में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय का नाम शामिल है।

वहीं, गोपाल राय की मानें तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सारे मंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा चुनाव में जो भी प्रत्याशी खड़े हैं, इसके पीछे उनके कार्यकर्ताओं का विश्वास है।

आगामी 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसमें आम आदमी पार्टी भी प्रमुख रूप से चुनाव से हिस्सा ले रही है। इतना ही वहीं, चुनाव के लिए सबसे AAP ने ही पहली सूची का एलान किया था।

चुनावी तैयारी के चलते AAP पिछले कई साल से हरियाणा में तैयारी कर रही है और सूबे के कई जिलों में अरविंद केजरीवाल की कई रैलियां भी हो चुकी हैं।

ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल ने अपने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया तो पार्टी को हरियाणा में इसका नुकसान हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अरविंद केजरीवाल न केवल हरियाणा मूल के रहने वाले हैं, बल्कि वह पार्टी का बड़ा और दमदार चेहरा भी होते।

अरविंद केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। चुनावी तैयारी के तहत वह अपने गांव का भी दौरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *