कांग्रेस पार्टी ने की उत्तर प्रदेश के नए पार्टी अध्यक्ष की घोषणा

Uttar Pradesh में फिर से खड़ा होने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने सोमवार रात अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर इसकी शुरुआत कर दी है। पार्टी ने राजबब्बर को हटाकर अब प्रदेश की कमान कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को सौंप दी है। राज बब्बर ने Loksabha Election के बाद पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ ही पार्टी ने आराधना मिश्रा को अजय कुमार की जगह विधायक दल का नेता बनाया गया है। पार्टी ने प्रदेश इकाई को भी नया रूप दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और सचिवों की भी घोषणा की गई है। इसमें 5 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिवों को शामिल किया गया है।

वैश्य (ओबीसी) समाज से आने वाले अजय कुमार लल्लू  2 बार के विधायक हैं। UP  कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने अजय कुमार लल्लू पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

UP कांग्रेस में 4 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक उपाध्यक्ष, ललितेश त्रिपाठी,दीपक कुमार उपाध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही 12 महासचिव और 24 सचिव भी बनाए गए हैं। नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सभी को ठोस जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही सभी की जवाबदेही भी तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *