एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बस्ती जिले के APN PG College के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी कबीर को बुधवार को शहर के मालवीय रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में गोली मार मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कबीर को जिला अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें Lucknow रेफर किया गया, जहां डाक्टारों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं व आम लोगों ने जिला Hospital के पास सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने घटना के लिए Police को जिम्मे़दार बताया है।

एक युवक मौके पर ही पकड़ा गया। दूसरा भागते समय पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर में घुस गया, जिसे भीड़ ने दबोच लिया। Police मौके पर पहुंच गई है। भीड़ को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला अस्पताल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद कोतवाली पर कई थानों की Foras  जमा है। ASP  पंकज, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, SO पुरानी बस्ती सर्वेश राय, SO वाल्टरगंज अरविंद शाही, SDM सदर SP शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *