17 को झारखंड आएंगे पीएम मोदी

Jharkhand में विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति बनाने में सभी दल जुटी है। भले ही सभी सियासी दल दुर्गा पूजा में फिलहाल व्यस्त हैं पर चुनावी गणित की रणनीति जारी है। चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले PM Modi  दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। 17 October को दो दिवसीय झारखंड दौरे पीएम के आने की खबर ने विरोधियों को हमलावर कर दिया है। जेएमएम से लेकर कांग्रेस के नेता तक सरकारी पैसे पर पार्टी के कार्यक्रम का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल झारखंड में तैयारी में जुटे दलों को चुनावी तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड में हर दल तारीख तय होने से पहले अपने सियासी गतिविधि को अंजाम तक पहुंचाने में जुटे हैं। मुख्यमन्त्री अपने जोहार जन आशीर्वाद योजना के जरिए हर दर तक दस्तक देकर दोबारा सत्ता वापसी का आशीर्वाद मांग रहे हैं तो एक बार फिर पीएम मोदी के झारखंड दौरे की खबर सुर्खियों में है।

PM का 17 और 18 October का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। 17 अकटुबर को PM Jharkhand  आएगें और पलामू और सन्थाल परगना में कार्यक्रम करेंगे। 17 October की रात PM रांची के राजभवन में गुजारेंगे और 18 October को Delhi लौट जाएंगे। BJP के नेता फिलहाल PM के झारखंड दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पर उन्होंने ये जरूर कहा कि PM का झारखंड से खास लगाव रहा है इसलिए झारखंड से वो लोगों को सौगात देने आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *