Article 370 हटने के 71 दिन बाद Hello Kashmir

Kashmir घाटी में लगातार 71 दिन से लगी पाबंदियों में बड़ी ढील देते हुए आज से Jammu-kashmir में postpaid Mobile Phone सेवाएं बहाल कर दी गई। प्रशासन ने सोमवार से सभी Postpaid Mobile फोन सेवाएं बहाल करने की घोषणा शनिवार (12 अक्टूबर) को की थी।

सरकारी प्रवक्ता एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोहित कंसल ने पत्रकारों से कहा था कि सभी पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाएं 14 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से बहाल कर दी जाएंगी। फोन सेवाएं शनिवार (12 अक्टूबर) को बहाल की जानी थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण इसे टाल दिया गया था।

उपभोक्ताओं को घाटी में Internet सेवाओं के बहाल होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। राज्य प्रशासन Mobile सेवाएं बहाल करने के लिए स्थिति का मुआयना कर रहा है। इसके निलंबित रहने से करीब 70 लाख लोग घाटी में प्रभावित हुए हैं और इसकी कड़ी आलोचना भी की जा रही है।

Jammu-kashmir का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी। पहले केवल BSNL सेवाओं को बहाल करने की योजना बनाई गई और बाद में निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों की सेवाओं पर केवल ‘इनकमिंग कॉल’ शुरू करने का फैसला किया गया। Postpaid मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को समुचित सत्यापन भी कराना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *