पेट्रोल डीजल के दामों में आई गिरावट, पढ़े पूरी खबर

दिवाली के पहले दिन धनतेरस को Petrol और Diesel खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। Petrol व Diesel आज शुक्रवार को फिर सस्ता हो गया है। आज राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में Petrol और Diesel की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। आपको आज फिर से Petrol व Diesel खरीदने के लिए नई घटी हुई कीमतें चुकानी होंगे। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में Petrol और Diesel की क्या कीमतें चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी Delhi में आज Petrol में 11 पैसे की गिरावट आई है, जिससे एक लीटर Petrol का भाव यहां 73.06 रुपये पर आ गया है। वहीं Diesel में 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक लीटर Diesel का भाव 66 रुपये पर आ गया है।

अब Delhi से सटे क्षेत्र गुरुग्राम और नोएडा में Petrol-Diesel की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज Petrol 9 पैसे सस्ता होकर 74.72 रुपये प्रति लीटर पर और Diesel 6 पैसे सस्ता होकर 66.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज Petrol 8 पैसे सस्ता होकर 72.93 रुपये प्रति लीटर पर और Diesel 5 पैसे सस्ता होकर 65.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *