हरियाणा में भाजपा-जजपा की साझा सरकार

Haryana में भाजपा ने बहुमत की कसर महज 11 माह पहले बनी जननायक जनता पार्टी के सहारे पूरी कर ली है। चुनाव नतीजों में 40 पर अटक जाने वाली भाजपा को दस विधायकों वाली जजपा का समर्थन मिल गया और इसके साथ ही बहुमत का जादुई आंकड़ा भी पार हो गया। वैसे भाजपा को गुरुवार को ही छह निर्दलीयों और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा के समर्थन का आश्वासन मिल गया था। अब जजपा के साथ आ जाने से उसके विधायकों की संख्या 57 हो गई है। हालांकि BJP विवादों में घिरे कांडा का समर्थन लेने के प्रति गंभीर नहीं है।

समझौते के तहत साझा सरकार में Manohar Lal CM होंगे, जबकि JJP chief Dushyant Chautala को Deputy Chief Minister पद मिलेगा। दोनों दलों के बीच समझौते का एलान गृहमंत्री और BJP President Amit Shah ने देर रात अपने निवास पर दुष्यंत चौटाला के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में किया। इस दौरान दुष्यंत और Manohar Lal के साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन और केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दोनों दलों की तरफ से नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा।

Manohar Lal Chief Minister ने कहा है कि हरियाणा में स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा और जजपा का गठबंधन जरूरी था। शनिवार को हम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगें। सरकार गठन के लिए दोनों दल शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। यह समझौता दोनों दलों के लिए अहम है। भाजपा को निर्दलीयों पर निर्भरता कम करने के साथ ही इसके सहारे जाट सियासत को साधने का मौका मिलेगा वहीं जजपा पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के बाद सत्ता तक पहुंचने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *