बरेली में मंडराने लगा है Bird Flu का खतरा

मौसम बदलने के साथ बरेली पर Bird Flu का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने Bird Flu को एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पशुपालन विभाग ने खतरे को भांपते हुए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को Alert कर दिया है।

DM ने सरकारी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दीं हैं। स्वास्थ्य अफसरों को इलाज के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। वहीं पक्षियों की मौत की सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को देने को कहा है। ताकि Postmortem के जरिए पक्षियों की मौत की वजह का पता लग सके।

सितंबर से मार्च तक विदेशी पक्षी आते हैं। प्रवासी पक्षियों के साथ Bird Flu का Virus आने की आशंका बनी रहती है। हल्की ठंड में इसका संक्रमण फैलने का खतरा बढ जाता है। Bird Flu की आशंका को देखते हुए प्रशासन और पशुपालन विभाग ने Task Force गठित कर दी है। DM ने मुर्गी फार्मों में अस्वाभाविक मौत के बारे में पता लगाने के लिए बार-बार विजिट करने को कहा।

सीवीओ एलके वर्मा ने वन विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और नहर खंड के अधिकारियों को पक्षियों की मौत के बारे में तुरंत सूचना देने को कहा है। सीवीओ ने बताया कि बरेली के अलग-अलग मुर्गी फार्मों से जांच के लिए सर्विलांस सैंपल IVRI Lab भेजे हैं।

बरेली में करीब 3.25 कुक्कुट बर्ड है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल के साथ CHC-PHC पर Bird Flu के इंजताम करने को कहा है। एक Ward Reserve करने को कहा है। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *