सोने और चांदी की कीमत में आया उछाल, जानें क्या है भाव

Bullion market में शुक्रवार को सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने में 181 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी के साथ अब 10 ग्राम सोने की कीमत 39,395 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को सोना 38,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

HDFC Securities के वरिष्ठ विश्लेषक Delhi में 24 कैरेट सोने के दाम में भी 181 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यूएस-चाइना व्यापार सौदे में आ रही अनिश्चितताओं के कारण सोने में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Gold के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 270 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। भाव में इस बढ़ोत्तरी से अब एक किलोग्राम चांदी की कीमत 47,900 रुपये हो गई है। चांदी गुरुवार को 47,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमत में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

सोना शुक्रवार को न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,513 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में यह तेजी यूएस-चाइना ट्रेड डील की अनिश्चितताओं के कारण पैदा हुई है। ट्रेड डील की अनिश्चितता से निवेशकों में चिंता देखी जा रही है। जब भी इस ट्रेड डील में अनिश्चितता आती है, तो सोने निवेशकों के लिए सेफ हैवन बन जाता है।

पटेल ने भी कहा कि यूएस और चीन इन दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार सौदे में अनिश्चितता बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *