आज का पंचांग व राशिफल (19.11.2019)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

19 नवंबर 2019, मंगलवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
तिथि सप्तमी – 15:37:58 तक पक्ष कृष्ण
नक्षत्र आश्लेषा – 21:22:58 तक माह मार्गशीर्ष
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:46:30 चंद्रोदय 23:45:59
सूर्यास्त 17:26:10 चंद्रास्त 12:39:00
सूर्य राशि वृश्चिक चंद्र राशि कर्क
19 नवंबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:45 से 12:27 तक अमृत काल 19:51 से 21:23 तक
19 नवंबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:54:26 से 09:37:04 तक कालवेला / अर्द्धयाम 08:54:26 से 09:37:04 तक
कुलिक 13:10:18 से 13:52:57 तक यमघण्ट 10:19:43 से 11:02:22 तक
कंटक 07:29:08 से 08:11:47 तक यमगण्ड 09:26:25 से 10:46:22 तक
राहुकाल 14:46:15 से 16:06:13 तक गुलिक काल 12:06:20 से 13:26:18 तक
19 नवंबर 2019 का व्रत और त्यौहार
काल भैरव अष्टमी, अष्टभैरव दर्शन, कालाष्टमी

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ अवसर भी मनाया जा सकता है। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते है। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं।घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। दफ्तर में कुछ चीजें आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है अत: इससे बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंभित कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा I यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं।परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं।लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम संबंध का आरंभ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती से युक्त समय बिताएंगे। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यस्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यवसायी विकास की योगनाओं को नए रूप प्रदान कर सकतें हैं। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते है। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आप संतुष्ट रहेंगे और शादी या जन्म जैसे खुशी के मौके को परिवार में मनाया जा सकता है। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।आपकोव्यापार में मुनाफा हो सकता है।आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है।हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज व्यापार संबंधो और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन अधिक लगाव के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिनलाभकारी है।उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

तुला राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज नए व्यापार संबंधो और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है।इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहींघूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चे को पेंटिंग कलरगिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं।किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते है । नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अतवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा।दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

मकर राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। भाग्य आज आपके साथ है। आज रुकें हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है।मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए।पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                       सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                             (श्री धाम वृंदावन)
                                       मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *