समाजवादी पार्टी के संस्थापक का 81 वां जन्मदिन आज

Samajwadi Party के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav का आज 81वां जन्मदिन मनाया जाएगा। देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुवार को विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे थे।

Samajwadi Party के Founder Mulayam Singh Yadav के 81वें जन्मदिन को लेकर शहर भर में बधाई संदेश देते हुए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सपा व प्रसपा दोनों ही पार्टियां मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

Chief Minister Yogi Adityanath ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं।

यादव कुनबे में शुक्रवार को भी एकजुटता दिखने के आसार नहीं दिख रहें। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *